

नर्मदापुरम / ज्ञापन सौपते समय सैकड़ों शिक्षक मौज़ूद रहे। बरसते पानी में नदी नाले उफान पर भी शिक्षक संघ के ज्ञापन को प्रभावित नहीं कर पाए, रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा एवं संयुक्त संचालक से मिले। इस दौरान संयुक्त संचालक ने बताया कि पूर्व से पेंडिंग प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षको के एरियर की राशि एवम उच्च माध्यमिक शिक्षको के समय मान बेतनमान के एरियर की राशि के भुगतान हेतु निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही आपकी लंबित समस्याएं दूर होंगी। राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संभाग नर्मदापुरम के संयुक्त संचालक के पद पर पद भार ग्रहण करने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर के साथ सुदीप गजेन्द्र बछले, सुरेन्द्र पटेल, ध्रुव यदुवंशी, केसरी सिंह राजपूत, कुंवर सिंह वाड़ीवा, (ब्लाक अध्यक्ष नर्मदपुराम) अर्जुन रघुवंशी, संतोष मीना, परम सुख गढ़वाल, संतोष तनेजा, एन के चौधरी, सुनील उइके, दुर्गा कुशवाहा, सतीश, विनोद सेवरिया आरसे, दरयाव सिंह, मोनिका जोशी, माया मालवीय, हंसमणि मेहरा आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

