

नर्मदापुरम / विवेकानंद घाट पर साई मंदिर के सामने रोड पर पड़ी काली गिट्टी जो की भक्तों के लिए दुखदाई हो गई है। बता दे कि यहां कोई भी निर्माण कर नहीं चल रहा है, लेकिन काली गिट्टी महीनों से यहां पड़ी हुई है। निर्माण कार्य के लिए यह गिट्टी आई हुई थी लेकिन निर्माण कार्य बंद है तो इसे रास्ते से हटना चाहिए। क्योंकि मां नर्मदा के दर्शन करने सभी भक्त जिसमें बुजुर्ग भी शामिल है सभी लोग यहीं से जाते हैं और कई तो इस काली गिट्टी पर स्लिप होकर गिर भी चुके हैं।

