

नर्मदापुरम / वैसे तो नगर पालिका का आलम सभी को जग जाहिर है। कहीं-कहीं तो 24 घंटे स्ट्रीट लाइट जलती रहती है और जब जहां बंद हो जाती तो वहां की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। एसपी ऑफिस के सामने गुप्ता नर्सिंग होम की स्ट्रीट लाइट अक्सर बंद हो जाती है जो तीन-चार दिन तक बंद रहती है। नगर पालिका में संबंधित अधिकारी के पास कोई शिकायत करो तो वह सुनवाई भी नहीं करते या शायद उनके पास वर्कलोड अधिक है। ऐसे ही जल विभाग देख रही नपा की आयुषी रिछारिया को अमृत जल योजना के पाइप के लीकेज को बताया तो उन्होंने 15 दिन से इसे आज तक ठीक नहीं कराया है। रात्रि में कई बच्चे कोचिंग के लिए जाते हैं और डांस क्लास भी चल रही है।

