प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में दिनांक 21 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक पुलिस सर्विसेज फ्लैग डे मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को नर्मदा नदी के सेठानी घाट पर सॉर्ट मूवी क्लिप दिखाई गई। जिनमें शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद , कोरोना वॉरियर्स , सन् 1971 का युद्ध , पुलिस के शहीद जवानों पर सॉर्ट फिल्म । सभी सॉर्ट फिल्म / वीडियो के माध्यम से आम जानता को शहीदों के बलिदान , त्याग, साहस की जीवन गाथा से परिचय कराना तथा देश के सम्मान में मर मिटने के लिए सदैव तैयार रहने की भावना उत्पन्न करना है । देश के लिए बलिदान हुए शहीदों एवं देश की सेवा करते हुए शहीद हुए समस्त पुलिस जवानों की याद में देश की एकता एवं अखंडता बनाएं रखने के लिए आज की शाम शहीदी के नाम कार्यकम रखा गया है ।

