

सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अन्य ग्रामों से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा नौवीं में प्रवेशित होने पर निशुल्क साइकिल वितरण किया जाता है, ताकि छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल आ सके। शासकीय नवीन हाईस्कूल सिवनीमालवा में आज स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा नौवीं हेतु निशुल्क साइकिल योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को नगरपालिका परिषद सिवनी मालवा अध्यक्ष रितेश जैन की उपस्थिति में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं साइकिल वितरित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए समय पर स्कूल आने एवं जाने हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ निष्ठा एवं लगन से पढ़ाई पर ध्यान देने हेतु उद्बोधन दिया। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

