

नर्मदापुरम / विकासखंड नर्मदापुरम के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में चल रहे स्कूल शिक्षा विभाग (मध्यप्रदेश) NCERT द्वारा तैयार नवीनतम पाठयपुस्तक कक्षा 6 के सामाजिक विज्ञान आधारित प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। अभी तक विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण स्थल पर संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रशिक्षण के दौरान श्री शर्मा ने इस प्रशिक्षण का क्या उद्देश्य है आदि के सवाल जवाब शिक्षकों से किए। जिनका संतोषप्रद उत्तर शिक्षकों द्वारा दिए गए । उन्होंने शिक्षकों को मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से समस्या समाधान एवं उनके व्यापक दृष्टिकोण आदि कौशल का विकास होता है । जनशिक्षक के एस वाड़ीवा ने बताया कि आप सभी लोगों की महत्ती जिम्मेदारी है कि रोचक गतिविधियों के माध्यम से कक्षा कक्ष में अधिगम कार्य कराऐं। जिससे बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता का बेहतर विकास हो सके एवं वह एक जिम्मेदार नागरिक बन सके। इस अवसर पर उन्होंने मास्टर ट्रेनर जितेंद्र शर्मा, श्रीमती छाया पटेल से भी प्रशिक्षण संबंधी चर्चा की एवम संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक, सीएसी पुरुषोत्तम अहिरवार, विद्या ठाकुर, संतोष तनेजा, प्रमोद नागर, कमलेश कटारे, ज्योति सूर्यवंशी, राकेश तिवारी आदि उपस्थित थे। आज तक जो विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान विषय का प्रशिक्षण rsk के दिशा निर्देश से एकीकृत माध्यमिक शाला एसपीएम में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किये । श्री पाठक द्वारा प्रशिक्षण स्थल की सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जिससे किसी भी प्रशिक्षणार्थी शिक्षक को कोई समस्या नहीं हुई।

