

नर्मदापुरम / गुरूपूर्णिमा पर समर्थ दादा गुरू की कुटी पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव शामिल हुई और उन्होंने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, झुझोप्र के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, भरत सिंह राजपूत, राहुल सोलंकी सहित भाजपा नेतागण शामिल हुए और उनका अशीर्वाद लिया।

