

नर्मदापुरम / प्रति गुरूवार को नगरपालिका कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। आज जनसुनवाई मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा की गई। जनसुनवाई में उपयंत्री आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता, दीक्षा तिवारी आदि उपस्थित रहीं। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रति गुरूवार जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। आज करीब 10 से अधिक समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। वार्ड नंबर 22 में नाली पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की शिकायत की गई। जिसे जांच लिया गया है। ग्वालटोली में एक मकान की दीवार जर्जर हो गई है उसे डिस्टमेंटल करने के लिए नगरपालिका से मदद मांग की गई। बीटीआई क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की शिकायत आई जिसे चालू कराया गया। सड़क से मिट्टी हटाने की शिकायत का तत्काल समाधान किया गया।

