

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग गुरुवार को नर्मदापुरम पहुंचे। मंत्री श्री सारंग समर्थ गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने नर्मदापुरम पहुंचे थे। नर्मदापुरम पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत , भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी, नंदकिशोर यादव , भाजपा नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, भाजपा नेता मनीष परदेशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, संतोष मीणा, कमल चव्हाण, सुमित गौर, राकेश सराठे, माखन मीणा, हर्ष सराठे, आकाश मीना सहित सहकारिता विभाग व खेल विभाग के अधिकारियों ने श्री सारंग का स्वागत किया।

