

नर्मदापुरम / जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा आज दिन सोमवार को 11:30 बजे मां नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट से बाजे की धुन पर नाचते गाते जिसमें सैकड़ो कावड़िया महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन सोमवार के प्रथम सोमवार में मां नर्मदा का जल अपनी कावड़ में भरकर कावड़ यात्रा समिति की अध्यक्ष सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में जटाशंकर पचमढ़ी की ओर रवाना हुई ।मां नर्मदा का पवित्र जल लिए कांवड़िओ ने जैसे ही प्रस्थान किया तो बोल बम के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगर के जिन स्थानों से यात्रा गुजर रही थी वहीं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । जटाशंकर कावड़ यात्रा ने अपने 23 वर्ष में प्रवेश किया यह यात्रा पहले दिन रात्रि विश्राम आंचल खेड़ा पहुंचेगी, दूसरे दिन मखान नगर से सेमरी हरचंद रात्रि विश्राम तीसरे दिन सोहागपुर में रात्रि विश्राम चौथे दिन सोहागपुर से पिपरिया रात्रि विश्राम पांचवे दिन मटकुली छठवे दिन मटकुली रात्रि विश्राम, अंबामाई रात्रि विश्राम और सातवे दिन पचमढ़ी जटाशंकर पहुंचकर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर भगवान जटाशंकर का जल अभिषेक किया जाएगा। इस कावड़ यात्रा में जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति की अध्यक्ष सुश्री राजो मालवीय, पंडित दिनेश तिवारी, पंडित प्रकाश मुद्गल, आतिथ्य विद्यमान आचार्य निरजेश त्रिपाठी, आचार्य अविनाश मिश्रा, हंस राय, गोवर्धन यादव, गोविंद दुबे, मुकेश नागर, गजेंद्र मालवीय, ओम राय, अर्पित मालवीय, कमल किशोर साहू, प्रमोद कुशवाहा, आरती मालवीय, साईं राम सोनी, किशन मीना, सोहागपुर से साहब सिंह पटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

