नोट – खबर की हेडिंग में किसान नेता एवं भाजपा नेता का नाम रवीस सिंह चौहान पढ़ा जाए, जो कि गलती से रविंद्र सिंह चौहान लिखा गया है।


नर्मदा पुरम / किसान नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवीश सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कँसाना से सौजन्य भेंट की । इस दौरान प्रदेश में किसानों के हित में चर्चा की । जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा । उनकी हर समस्या का सरकार निदान कर रही है। किसान हमारा अन्नदाता है और किसान हमेशा पूरी मेहनत और लगन से कार्य करता है । इसके साथ ही श्री चौहान ने मुख्यमंत्री से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी, नकली खाद, बीज वाले यदि कोई भी व्यक्ति हो या कितना भी प्रभावशाली हो उसे बक्शा नहीं जाएगा । मंत्री कँसाना ने कहा है कि मुख्यमंत्री का आदेश का ही पालन किया जाता है । मुख्यमंत्री के निर्देश है कि कोई भी कालाबाजारी करने वाला या नकली खाद बीज करने वाला व्यक्ति परफेक्ट करवाई की जाएगी। इसी मामले को लेकर पहले भी रवीश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से भेंट की थी। इसके बाद कृषि मंत्री से सभी समस्याओं से अवगत कराया और किसानों के हित में बात की।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

