

सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अन्य ग्रामों से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा नौवीं में प्रवेशित होने पर निशुल्क साइकिल वितरण किया जाता है ताकि छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल आ सके शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा एवं शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा में आज स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा नौवीं हेतु निशुल्क साइकिल योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत सोमलवाड़ा की सरपंच श्रीमती दुर्गाबाई परते, पूर्व सरपंच विनय हरणे, समाजसेवी रवि गोरेवर तथा ग्राम हिरनखेड़ा में सरपंच प्रतिनिधि आशुतोष लुटोरिया, पंच शेख जमील की उपस्थिति में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं साइकिल वितरित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा द्वारा 17 साइकिल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा द्वारा 16 निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए समय पर स्कूल आने एवं जाने हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ निष्ठा एवं लगन से पढ़ाई पर ध्यान देने हेतु उद्बोधन दिया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य राकेश साहू, राम मोहन रघुवंशी, अखिलेश यादव, राजेश कुमार देवडिया, वीरेंद्र कुमार यादव, लखन लाल सुलेखिया, विकास दीक्षित, श्रीमती साधना रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

