
नर्मदापुरम / विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन मेरा युवा भारत नर्मदापुरम (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) और जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी नर्मदापुरम के सहयोग से किया गया। वहीं ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष साहिल तिलोटिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास के महत्व को बढ़ावा देना और उन्हें रोजगार, उद्यमिता और सतत विकास के लिए तैयार करना था।कार्यक्रम में अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और स्वदेशी वस्तु अपनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी और कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेंद्र शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस साल की थीम “एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण” पर विशेष जोर दिया गया, जिससे युवाओं को डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल से लैस किया जा सके। कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें कविता राजपूत, भाग्य श्री यादव, पायल मेहरा और सुनीता गौर अन्य शामिल हुई।

