प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भा.म.सं. से संबध्द न.पा.कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया हैं कि कार्यालय कलेक्टर आदेश दिनांक- 26/07/2022 के तहत नगरपालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीछक कर्मचारी ओपी रावत के प्रति निलंबन की कार्यवाही की गई थी, तब से निलंबन बहाली वापसी को लेकर मजदूर संघ लगातार प्रयासरत था। कार्य को लेकर कुछ गलतफहमी के कारण यह निलंबन के आदेश रावत के प्रति जारी किये गये थे। वर्मा ने आगे बताया कि सांतवे वेतनमान की अंतरराशि समयमान वेतनमान के भुगतान एंव निलंबन बहाली को लेकर मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश अत्रे के नेतृत्व लगातार प्रयास में विधायक , विधायक प्रतिनिधि, नगरपालिका के सीएमओ व पार्षदगणों से इस विषय पर समय समय पर भेंटवार्ता की गई। जिसका परिणाम देखने में आया कि परिषद की पहली बैठक में ही कर्मचारियों से संबंधित सभी मांगो के विषय पास किये गये। जिसमे निलंबन बहाली वापसी की मांग में पहले सफलता मिली है। इस उचित पहल में मजदूर संघ के संरक्षक गिरिजाशंकर शर्मा पूर्व विधायक, प्रदेश मंत्री वंदना राजौरिया, राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेश चौरे, पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में पार्षद राजेन्द्र उपाध्याय के साथ साथ अन्य सभी पार्षदगण जिन्होंने मांगे पूरी करने के लिए सहमति पत्र पर कर्मचारियों के हित में हस्ताक्षर किये हैं इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। निलंबन बहाली वापसी पर कमलेश तिवारी, अवधेश तिवारी ने मिठाई बांटी व मजदूर संघ के सदस्य योगेश परसाई, मनोहर सराठे, ओपी रावत, सुनील अवस्थी, दाताराम सगर, रविशंकर तिवारी, मूरतीसिंह राजपूत, डा. प्रशांत जैन, सुखदेव भार्गव, हरीश गोस्वामी, प्रेमदास यादव, वीरेंद्र तिलोटियां, मनीष स्वामी, शैलेन्दर साहू, जीतेंद्र चन्द्रबेल, रवि सूर्यवंशी, परशुराम सूर्यवंशी, भागीरथ वर्मा, दिलावर बेग, शिवाजी कांटे, दीपक कनौजिया, चन्द्रपाल जाट, सरदारसिंह, विशाल पंतगे, राजेश दीवान, राधेश्याम यादव, मुकेश कदम, अजाबराव वासनकर, राकेशसिंह राजपूत, भगवानदास साहू ने नपाध्यक्ष, कार्यपालन यंत्री (सीएमओ) सभी पार्षदगण का आभार जताया।

