इंसानियत अभी जिंदा हैै बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर संजय अलंग ने जेल में सजा काट रहे एक कैदी की बच्ची को स्कूल में भर्ती कराया एवं उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की
विलासपुर के कलेक्टर #डॉ संजय अलंग जब सेंट्रल जेल गए तो उनकी नज़र एक 6 साल की बच्ची पर पड़ी।
उन्होंने तुरंत जेलर से पूछा, “यह बच्ची कौन है? और जेल में क्या कर रही है?”
तब जेलर ने कहा, “इस बच्ची का पिता यहाँ किसी अपराध की सज़ा काट रहा है और ये उन्हीं के साथ रहती है, क्योंकि जब बच्ची 15 दिन की थी, तभी उसकी माँ का देहांत हो गया था और अब इस दुनिया में उसके पिता के अलावा उसका कोई नहीं है।” इसलिए वह जेल में अपने पिता के साथ रहती है।
यह सुनकर, नम आँखों से कलेक्टर ने तुरंत बच्ची को उठाया और अपनी गाड़ी में बिठाकर जैन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई के लिए दाखिला दिला दिया।
कलेक्टर उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाएँगे।
यह एक बहुत ही समझने योग्य और सत्य तथ्य है. समृद्ध भारत की ओर यह एक ज़रूरी पहला कदम है।
इस सच्चाई को जानकर, मेरा दिल खुश है कि इंसानियत अभी भी ज़िंदा है,इंसानियत की दीवारों के बीच सबसे बड़ा धर्म मानव धर्म है।6

