नर्मदापुरम | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आजीवन सहयोग निधि अभियान–2026 के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के लिए विवेक गौर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिले के सभी मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि भाजपा का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो पार्टी की आत्मनिर्भरता और कार्यकर्ता आधारित संगठन की पहचान है। अभियान के अंतर्गत कुँवर सिंह यादव, जितेंद्र चौहान एवं नवनीत नागपाल को जिला सह संयोजक बनाया गया है। जिला संयोजक विवेक गौर ने कहा कि नर्मदापुरम जिले के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान के लक्ष्य को समय पर पूर्ण किया जाएगा।
अमित महाला
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा नर्मदापुरम

