टीकमगढ़। पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में आज दिनांक 04 फ़रवरी 2026 को नवनिर्मित पुलिस केंटीन का विधिवत लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
यह पुलिस केंटीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सुविधा एवं आर्थिक राहत को ध्यान में रखते हुए स्थापित की गई है। इसके माध्यम से पुलिस परिवार को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी।
पुलिस केंटीन की स्थापना हेतु ₹10 लाख की राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कल्याण के लिए उपलब्ध कराई गई विशेष निधि से प्रदान की गई है। इसमें से ₹4 लाख 40 हजार की राशि केंटीन के निर्माण, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग पुलिस परिवार की आवश्यक सामग्री के क्रय हेतु किया जाएगा।
केंटीन में उपलब्ध राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की मास्टर यूनिट, बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) से प्राप्त की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति मांग के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस केंटीन का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी भुगतान बैंक खाता एवं यूपीआई के माध्यम से किए जाएंगे, जिससे लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी बना रहेगा।
सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के अंतर्गत केंटीन परिसर में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। केंटीन के संचालन हेतु एक स्टाफ, एक प्रधान आरक्षक एवं तीन आरक्षक तैनात किए गए हैं। मास्टर केंटीन से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा मिलान के पश्चात ही सामग्री की आमद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संचालन सुरक्षित एवं अनुशासित बना रहे।
पुलिस केंटीन के माध्यम से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं पात्र केंद्रीय कर्मचारी बाजार दर की तुलना में प्रत्येक सामग्री पर जीएसटी में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ विक्रम सिंह, एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

