टीकमगढ़। बालश्रम रोकने हर संभव प्रयास करें एवं सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य कर जिले में पूर्ण रूप से बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाएं। उक्त निर्देश अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह ने जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स समिति जिला की जिला स्तरीय बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मंडराह ने टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से संस्थानों का निरीक्षण किया जाये एवं प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। समिति के सभी सदस्य विभागों के दायित्वों और उनके सहयोग को लेकर चर्चा की गई। बालश्रम को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने एवं कार्यशाला के आयोजन के निर्देश दिए गए। बाल एवं किशोर श्रमिकों के पुनर्वास हेतु आवश्यक प्रयासों को रेखांकित किया गया। जिला सहा. श्रम पदाधिकारी श्री राकेश पटेल, श्रम निरीक्षक श्री रोचित राज द्वारा अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा नायक द्वारा व्यक्त किया गया कि बाल श्रमिक से संबंधित किसी भी समस्या हेतु सीडब्यूसी से संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चनसौरिया, सहायक संचालक डॉ रेणु परस्ते शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, चाइल्डय लाइन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

