


नर्मदापुरम / कुमारी अर्पिता महंत पिता एम डी महंत (उपाध्याय) एक होनहार कलाकार के साथ साथ धार्मिक तौर पर भी चारों वेदों का ज्ञान अर्जित किया है तथा मंचों पर कथा एवं नानी बाई का मायरा की व्याख्या मधुर आवाज में मनमोहक शब्दों के साथ करती हैं। कु.अर्पिता महंत ने हाल ही में गुरू प्रेरणा (आध्यात्म गुरु गोविंदराम शास्त्री) के आशीर्वाद से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पार्षद तेज कुमार गौर ने बताया कि अर्पिता महंत ने यह चुनौती पूर्ण कार्य अल्प समय सीमा में पूरा किया। जिसमें उन्होंने भारत, अमेरिका, फ्रांस, रूस, जर्मनी जैसे कई देशों के राष्ट्रपतियों के चित्र बेहतरीन रेखांकन के साथ प्रस्तुत किए। यह कार्य न केवल तकनीकी दृष्टि से कठिन था बल्कि अत्यंत एकाग्रता और अभ्यास की माँग करता था। इस अद्भुद उपलब्धि के पीछे पिता एम. डी. महंत, माँ ज्योति महंत और बड़े भाई-बहन (अक्षिता, देवाराम) का सटीक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन रहा। अर्पिता महंत का कहना है कि मेरी सोच यह है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे लिए सभी देशों के बीच प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतिक है। कला की कोई सीमा नहीं होती, यह दिलों को जोड़ने का माध्यम है। मैं चाहती हूं कि दुनिया भर में हरेक विषयों पर एवं विकास में भारत सर्वोच्च स्थान पर हो।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

