
नर्मदापुरम / स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर रोजगार से जुड़कर स्वावलंबी बनने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । पहले हर्बल गुलाल और राखी बनाने की कार्यशाला की थी। इससे बहुत से युवाओ ने अपना व्यवसाय कर लाभ उठाया । आज राखी निर्माण का प्रशिक्षण की कार्यशाला एम आई सी इन्स्टीट्यूट नर्मदापुरम में आयोजित की गई। प्रशिक्षण तरंग माध्यम से भोपाल की श्रीमती सीमा भारद्वाज महिला प्रमुख मध्य भारत प्रांत के साथ लघु उद्योग भारती भोपाल विभाग की कोषाध्यक्ष नीता वाजपेई द्वारा दिया गया । प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से डाॅ. योगेश मोहन सेठा विभाग संयोजक नर्मदापुरम, इंद्र मोहन दुबे, संजय शर्मा, हेमंत दुबे, मदनलाल सोनी , श्रीमती यामिनी सेठा, श्रीमती भारती शर्मा, परी शर्मा, मेघराज यादव, अन्नपूर्णा के साथ ही 50 से अधिक छात्राओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

