इटारसी / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम रफी, किशोर, मुकेश, लता के नाम कार्यक्रम अपनी निर्धरित तिथि 31 जुलाई को आज रात्रि 8:30 बजे से प्रारम्भ होगा। आपको बता दे कि यह कार्यक्रम उन गायको की यादगार में किया जाता है, उन्होंने अपनी आवाज का जादू भारत में ही नहीं सारे विश्व में भी बिखेरा है और संगीत में एक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होने सभी संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम कल्चुरी भवन बंगाली कालोनी के सामने, न्यू गरीबी लाइन में किया जायगा। उक्त जानकारी जीतेंद्र राजवंशी सरगम म्यूजिक स्टूडियो ने प्रदान की।

