

नर्मदापुरम / थाना बुदनी में वुधवार को म. प्र. पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान , नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत जो दिनांक 15/07/20250 से 30/07/2025 तक चलाया गया एवं जिसके अंतिम दिवस पर पुलिस अधीक्षक सीहोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन में एवं एसडीओपी बुधनी के मार्गदर्शन में सामुदायिक भवन बुदनी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस sdop रवि शर्मा, थाना प्रभारी बुदनी डी.एस.पी. चैन सिंह रघुवंशी एवं थाना बुधनी स्टाफ के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया एवं जिसमे बुदनी नगर की नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमति सुनीता अर्जुन मालवीय व सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों व क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों एवं पत्रकार साथियों के साथ नशा मुक्ति जागरूक अभियान किया गया, जिसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया एवं नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई एवं जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई व अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने तथा नशा मुक्ति हेतु कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया। जिसमें लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

