नर्मदापुरम / विवेकानंद घाट स्थित अग्रवाल ऑर्थो केयर अस्पताल में अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमंग अग्रवाल द्वारा निशुल्क हड्डियों की जांच खोखलेपन की जांच, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, HGS टेस्ट मस्कुलर स्ट्रैंथ एंड न्यूट्रिशन लेवल की जांच कराई गई। इसमें सभी मरीजो निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया । अग्रवाल ऑर्थो केयर अस्पताल द्वारा आयुष्मान सुविधा देकर मरीज का इलाज किया जाता है जिससे उन्हें आर्थिक रूप से इलाज में बहुत राहत मिल जाती है। डॉक्टर उमंग अग्रवाल आर्थ्रोस्कोपी एवं आर्थ्रोप्लास्टी और स्पोर्ट्स सर्जरी में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर है एवं 16 वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रेक्टिस कर रहे हैं। इससे सामान्य मरीजों को आर्थिक रूप से बहुत सहायता मिल जाती है । निशुल्क कैंप में 270 मरीजों की जांच एवं ब्लड टेस्ट निशुल्क किए गए । डॉक्टर अग्रवाल द्वारा प्रत्येक माह निशुल्क कैंप की व्यवस्था की जाती है। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, अनीता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

