

नर्मदापुरम / बुधवार को दोपहर 3:00 बजे नर्मदा नदी का जलस्तर 963 फीट के लगभग था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे भी नर्मदा नदी का जलस्तर लगभग 963 फीट पर था। जो कि खतरे के निशान से एक फीट नीचे है। बरगी डैम, वारना डेम एवं तवा डैम के गेट खोलने से नर्मदा जल नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जल स्तर को देखते हुए प्रशासन की बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग हुई। नर्मदा नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी तैयारी कर ली गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं सीएमओ हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी राहत कैंप पर जाकर व्यवस्थाओ को देखा एवं कोई भी अप्रिय स्थिति से निपटने समुचित निर्देश दिए।

