नर्मदापुरम / आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा वार्ड नंबर 21 की पार्षद महिमा रोहित गौर के वार्ड में वरिष्ठ महिलाओं के साथ पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। मुक्तेश्वर पार्क सरस्वती नगर रसूलिया में एक पेड़ मां नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने बताया मुक्तेश्वर पार्क में 51 पौधों का रोपण कर वार्ड की वरिष्ठ महिलाओं ने उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि वार्ड 21 के सभी लोग पर्यावरण के प्रति बेहद संवेदशील एवं जागरूक हैं। वार्ड में एक साथ 51 पौधों का रोपण कर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह पौधे हमारी आने वाली पीढ़ि के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। हमारा पर्यावरण जब तक सुरक्षित है तब तक ही हमारा जीवन भी सुरक्षित है। पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो हमारा जीवन भी खतरे में आ जाएगा। आपने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है इसके लिए हम आपके आभारी हैं। पार्षद प्रतिनिधि श्री गौर ने कार्यक्रम में पधारने पर वार्ड की समस्त महिलाओं और मंडल का आभार व्यक्त किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722