
नर्मदापुरम / प्रतिवर्ष एक अगस्त को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के स्काउटर द्वारा अपने स्कार्फ पहनाकर अपनी स्काउटिंग भावना को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है। भारत स्काउट गाइड जिला संघ नर्मदा पुरम द्वारा एक अगस्त 2025 विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया। जिला संघ अध्यक्ष स्काउट भवानी शंकर शर्मा द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर आयुक्त नर्मदापुरम कृष्ण गोपाल तिवारी, डिप्टी कलेक्टर विजेंद्र रावत, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति प्रहलादी, अधिकारियों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कार्फ पहनाने के लिए जिला स्काउट सचिव एस के नायक, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बी एल चौरे, महेश सैनी, सुनील सायलवार, कैलाश यादव, श्रीमती पूना मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, रमन सिंह राजपूत स्काउटर – गाइडर उपस्थित रहे। सचिव द्वारा सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

