
नर्मदापुरम / यदि अमेरिका भारत पर सख्त कदम उठा कर और अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी लगाता है, तो हमें ऐसे विदेशी सामान की क्या आवश्यकता है । ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने से हम प्रेरणा लें। क्यों ना हम वे ही वस्तुएं भारत में निर्माण करें और लोकल फॉर वोकल बनकर अपने आसपास बनने वाले सामान को ही खरीदें, तो भारत के ही लोग समृद्ध होंगे । भारत का हर घर स्वदेशी हो और हर युवा उद्यमी बने । यह बात डाॅ. योगेश मोहन सेठा ने श्रावण की हरियाली में नेहरू पार्क नर्मदापुरम में मातृशक्ति से स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम के अवसर पर कही। विभाग विस्तारक अरुण मालवीया ने स्वदेशी वस्तु अपनाने का आग्रह किया । संजय शर्मा ने स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन का सभी को संकल्प दिलाया । इस अवसर पर श्रीमती यामिनी सेठा, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती भारती शर्मा, संगीता वर्मा, नन्दिनी करैया, रेखा कांसकार, इंद्र मोहन दुबे, सविता व्यास, संगीता द्विवेदी और ब्राह्मण समाज कसेरा समाज की 100 से अधिक प्रमुख महिलाओ ने स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन का संकल्प लिया ।

