
इटारसी / डबल विकेट मानसून कप 2025 क्रिकेट मानसून महोत्सव कल रविवार को स्थानीय इटारसी रोड स्थित गल्ला मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे एवं दो-दो प्लेयर्स की एक टीम बनेगी। पांचवा मैच फाइनल मैच होगा। जीतने वाले प्रतियोगी को विजेता टीम को 1111 रुपए व उपविजेता टीम को 555 रुपए की राशि दी जायगी। साथ ही विजेता टीम को चमचमाती हुई शील्ड प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट के आयोजन धनंजय सिंह गौतम ने बताया कि मानसून बरसात में यह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर सभी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के संरक्षक विवेक भदोरिया एवं अध्यक्ष रोहित सिंह पवार लकी भैया होंगे।

