
नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह में कल दिनांक 3 अगस्त रविवार को प्रातः12 बजे से राकेश रघुवंशी मित्र मंडल एवं महिला मंडल पुलिस लाइन एवं नर्मदापुरम महिला मंडल द्वारा प्राचीन शंकर मंदिर (पुलिस लाइन) से श्री काले महादेव मन्दिर तक श्री काले महादेव कावंड़ यात्रा का आयोजन होगा। समिति के आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं में कावड़ यात्रा में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने आग्रह किया हैं ।
*संस्था :- नर्मदांचल यूथ क्लब नर्मदापुरम*
समिति ने काबड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओ से कावंड़ यात्रा में भगवा, पीला या सफेद पोशाक पहनकर शामिल होने का अनुरोध किया हैं ।

