
नर्मदापुरम / लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर 963 फीट हो गया था। बरगी, बरना एवं तवा डेम से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। शनिवार रात 9:00 बजे नर्मदा नदी का जलस्तर 944 फीट दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान 964 फीट से 20 फीट नीचे है। 2 दिन से बारिश नहीं होने से आमजन ने राहत की सांस ली। क्योंकि बारिश आदि होने से कई गांव का शहर से संपर्क टूट जाता है और आम जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

