
नर्मदापुरम / जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का सतत निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राजेश गुप्ता द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सेमरी हरचंद एवं नर्मदा पुरम जिले की शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ किस तरह दूर- दराज की गरीब छात्राओं को मिल रहा है और उससे छात्राएं किस प्रकार लाभान्वित हो रही हैं , देखकर मन खुश हो गया।छात्राओं की प्रसन्नता देखते ही बनती है। ठंड और बारिश के मौसम में भी छात्राओं को सोलर गीजर के द्वारा गरम पानी, रोटी मेकर के द्वारा बनी हुई शानदार चपाती, स्वादिष्ट भोजन, नए पलंग और गद्दे सभी इस वर्ष छात्राओं को उपलब्ध कराए गए हैं। ये सभी पाकर छात्राएं अत्यंत प्रसन्न दिखाई दीं। विकासखंड पिपरिया एवं बनखेड़ी के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर शत प्रतिशत नामांकन करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के समय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पिपरिया लाल रघुवंशी समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

