
नर्मदापुरम / बच्चों के बौद्धिक विकास और तेज गणना कौशल को निखारने के उद्देश्य से कौशल श्री विकास समिति द्वारा प्रतियोगिता “कौन बनेगा मैथ्स चैंपियन 2025” आज 3 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 7 से 15 वर्ष की उम्र के छात्र भाग ले रहे हैं, जो मात्र 10 मिनट में 150 गणितीय प्रश्नों को हल करने की चुनौती स्वीकार करेंगे। समिति के मनीष बिल्लौरे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नन्हे बच्चों में तेजी से सोचने, गणनात्मक समझ विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए गणित को सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में प्रस्तुत करना है। विशेष बात यह है कि बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार विभिन्न स्तरों पर विभाजित किया गया है और प्रत्येक स्तर पर उम्रानुकूल जोड़, घटाना, गुणा, भाग और जटिल गणनाओं वाले प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें बच्चे तेज़ी से हल करेंगे। यह आयोजन बच्चों की ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, मानसिक संतुलन और गणनात्मक आत्मविश्वास को विकसित करने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 1:00 बजे से किया जा रहा है। कौशल श्री विकास समिति द्वारा इस प्रकार के आयोजन हर वर्ष नर्मदापुरम जिले में किए जाते हैं, जिससे बच्चों को उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर मिलता है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

