
नर्मदापुरम / भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग के महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कल सोमवार शाम को शहर के सेठानी घाट स्थित स्थित टाउन हाल में म्यूजिक मेनिया सोसायटी फॉर सोशल एंड कल्चरल वेलफेयर द्वारा यह भावनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । इस अवसर पर, म्यूज़िक ज़ोन के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से किशोर दा के कालातीत गीतों को जीवंत करेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण असीम विश्वास का प्रदर्शन होगा, जिन्हें प्रदेश में “किशोर कुमार की आवाज़” के रूप में जाना जाता है। उनकी अविश्वसनीय गायकी के साथ यह शाम किशोर दा के प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगी।

