



नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह में आज दिनांक 3 अगस्त रविवार को दोपहर राकेश रघुवंशी मित्र मंडल एवं महिला मंडल पुलिस लाइन एवं नर्मदापुरम महिला मंडल द्वारा प्राचीन शंकर मंदिर (पुलिस लाइन) से श्री काले महादेव मन्दिर तक श्री काले महादेव कावंड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में शामिल हुए पुरुष महिला एवं बच्चे डीजे की धुन पर नाचते हुए निकले। हाथों में तिरंगा लेकर युवा लहराते दिखे। कावड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण कावड़ यात्रा में चल रहे गजराज रहे जिनके माथे पर ॐ बना हुआ था। वही शंकर भगवान बने भक्त के नृत्य ने भी सबका मन मोह लिया। काबड़ यात्रा में चल रहे रुई के शिवलिंग एवं भगवान शिव के मुख की विशालकाय प्रतिमा भी दर्शनीय थी। पुलिस लाइन से निकलकर कावड़ यात्रा कोठी बाजार, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, इंदिरा चौक, सराफा चौक होकर सेठानी घाट पहुंची एवं सेठानी घाट से मां नर्मदा का जल लेकर काले महादेव का अभिषेक किया।

