
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल का सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में रविवार को नेहरू पार्क में नगर के संगीत कलाकारों ने किशोर कुमार के जन्मदिन को समर्पित किया। सभी कलाकारों ने किशोर कुमार के गीत गुनगुनाएं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दूरदर्शन कलाकार कपूर नागर ने दीप प्रज्जवल व पुष्पांजलि कर शुरुआत की। रविवार शाम नेहरू पार्क में सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह भी पहुंचे। सांसद ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पार्क में घूमने आए लोग भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी सांसद दर्शनसिंह के साथ देशभक्ति गीत गाए। कार्यक्रम से जुड़े मनीष परदेशी ने बताया कि आज किशोर कुमार का जन्मदिन है इसलिए गीत संगीत के इस सुरीले कार्यक्रम से लोगों ने किशोर कुमार के गीत गाए। संगीत कलाकार अनुप रिछारिया, तरुण देव, महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. नैना सोनी, अतुल मंडलोई संजय रायकबार, कमल झा, गौरव नायक ने अपने सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, दीपक महालहा, विशाल दीवान सुंदरम अग्रवाल, आशु वर्मा ने सभी गायक कलाकारों का स्वागत सम्मान किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

