
इटारसी / चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना मध्य प्रदेश की शान आभास कुमार गांगुली किशोर कुमार के 96 जन्म दिवस पर शहर इटारसी में रोड शो होने जा रहा है। 14 वर्ष में रोड शो दोपहर 1:00 बजे से सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा न्यास कॉलोनी से प्रारंभ होकर सूरज गंज चौराहा भारतीय स्टेट बैंक भारत टॉकीज चौराहा फल बाजार सराफा मार्केट नीम बाडा होते हुए जयस्तम चौक पहुंचेगी। वहां पर किशोर कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाएगा। वहीं से किशोर कुमार का काफिला नर्मदा पुरम के लिए प्रस्थान करेगी। नर्मदापुरम जिले में पहली बार होने जा रहा है किशोर कुमार के जन्म दिवस पर रोड शो नर्मदापुरम में शाम 4:00 बजे से विवेकानंद घाट से रोड शो प्रारंभ होगा। आयोजकों ने सभी कलाकारों एवं आमजन से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोड शो को सफल बनाएं।

