
नर्मदापुरम / श्रावण मास के चौथे सोमवार को निकली भगवान भोले की शाही सवारी के पीछे नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव की पहल पर स्वच्छता वाहन भी चलाया गया। भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के पीछे एकत्रित हो रहे विभिन्न प्रकार के कचरे को और अन्य सामग्री को सफाईदूतों द्वारा एकत्रित कर स्वच्छता वाहन में डालते जा रहे थे। इस कार्य की नगर के नागरिकों ने प्रशंसा की है। यह अच्छा है कि अब नागरिकों को सफाई के लिए दूसरे का दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि शाही सवारी के पीछे अलग अलग दो वाहन चलाए गए थे जिसमें एक फूल बेल पत्ती और अन्य पूजन की सामग्री एकत्रित की जा रही थी। वहीं दूसरे में डिस्पोजल या अन्य कचरा एकत्रित कर उसमें डाला जा रहा था।

