

नर्मदापुरम / रोहना के पास स्कूल बस की स्टेरिंग जाम होने से खंबे से टकराई, बच्चे घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के समीपस्थ ग्राम रोहना के पास सुबह महाराणा प्रताप स्कूल की बस की स्टेरिंग जाम होने से एक खंभे से टकरा गई। इससे 7 से 8 बच्चे घायल हुए हैं । आनन फानन में बच्चों को तुरंत ही नर्मदा अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बच्चों को चोट आई है । खबर मिलते ही आरटीओ सहित प्रशासन के अधिकारी और पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गए। बच्चों की हालत ठीक है । फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि स्कूल आते समय बस की स्टेरिंग जाम हो गई जिससे वह अनियंत्रित होकर एक खंभे में जा टकराई। इसमें साहिल पटेल, कार्तिका, अंशिका, आरुषि सहित अन्य को चोट आई है। अब प्रशासन जांच में जुट गया है। बच्चों की स्थिति अभी ठीक है और उनका इलाज जारी है।

