पत्रकार नवील वर्मा मो.9589208248
बैतूल हरदा हरसूद के लोकप्रिय सांसद श्री दुर्गादास उइके जी कर जन्मदिवस पर आज बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम कर सांसद जी को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की वही सांसद जी ने भी विभिन्न कार्यक्रम कर अपना जन्मदिवस पर सेवा भाव के रूप में मनाया।
सर्वप्रथम बैतूल में हरित क्रांति लाने वाली संस्था ग्रीन टाइगर के साथ उन्होंने हमलापुर स्थित ग्रीन टाइगर पार्क में पौधरोपण किया,
हमलापुर क्षेत्र के नागरिकों एवं पार्षदगणों द्वारा क्रीड़ा परिसर क्षेत्र में संसद जी का तुलादान कर फलो का वितरण किया गया।
युवा मोर्चा के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में आयोजित फल वितरण शिविर में सांसद महोदय द्वारा मरीजो को फल वितरित कर उनकी कुशलक्षेम ली गयी,
तत्पश्चात 66वी राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगीता के समापन अवसर पर सांसद जी द्वारा विजेता टीमो को कीटस का वितरण कर पुरस्कृत किया गया।
सांसद कार्यालय बैतूल में उपस्थित क्षेत्र की आम जनता के साथ ही सांसद मजोड़ै ने अपना जन्मदिवस मनाया एवं सभी से आशीर्वाद लिया,
तत्पश्चात युवा मोर्चा मंडलाध्यक्ष बाबा खड़िया के नेतृत्व में आयोजित राशन वितरण शिविर में सदर के भगत सिंह वार्ड में राशन वितरित किया गया।
तत्पश्चात मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जी द्वारा मीडिया के बंधुओ के साथ जन्मदिवस मनाया गया।
नागरिक बैंक परिसर में घरोंदा बाल आश्रम के स्पेसल चिल्ड्रन के साथ जन्मदिवस मनाकर संसद जी द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
इसके पश्चात पुलिस ग्राउंड बैतुल में नवनिर्मित नाराग्र नक्षत्र वाटिका के लोकार्पण करते हुए सांसद जी ने कहा कि हमे हमारी संस्कृति के साथ ही हमारी प्रकृति की रक्षा भी करनी है।
हम सभी को मिलकर पौधों का रोपण करना है तथा सभी को इस हेतु आग्रह करने है कि सभी अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण करे।
इस दौरान पूर्व सांसद श्री हेमंत खंडेलवाल जी,जिलाध्यक्ष भाजपा श्री बबल शुक्ला,विधायक डॉ योगेश पंडागरे,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार,पर्यावरणविद श्री मोहन नगर के साथ ही वृहद संख्या में कार्यकरता उपस्थित रहे।

