
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आज शासकीय कन्या शाला में “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मंडल में 750 से अधित एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान पौधा रोपण किए जा चुके है। आम जनों के साथ मिलकर निरंतर पौधरोपण किए जाएंगे। जिला प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह ने कहा अपनी मां के सम्मान में प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लेवे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला ने कहा अभियान में नगर के विभिन्न बूथों पर पौधारोपण किया जा रहा है जिससे हर जन जन को जागरूक कर जोड़ा जा रहा है। पौधारोपण में पांच अशोक के पौधे रोपित किए गए।
इसके मंडल में अभियान के प्रभारी श्रीमति नीरजा फौजदार एवं सह प्रभारी गजेंद्र चौहान सहित कार्यकर्ता के कार्य की सराहना कर बधाई दी गई। पौधारोपण के दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, जिला कोषा अध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री श्रीमति ज्योति चौरे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति अर्चना पुरोहित, राहुल सिंह ठाकुर, चरणजीत सिंह वार्ड क्रमॉंक 66 के प्रभारी एन सी जैन, रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, जयंती जैन आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम कन्या शाला की प्राचार्य श्रीमति अर्चना मिश्रा ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर जूही अग्रवाल, इंदू दुबे, हरिशंकर बरगले, भारती मिश्रा, सुनीता सिंह पवार एवं कन्या शाला की कन्या भी उपस्थित थी।

