सिवनी मालवा / शासकीय नवीन हाई स्कूल झकलाय, सिवनीमालवा में निरीक्षण के दौरान संकुल प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल ने शैक्षणिक एवं अकादमी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ शासन की योजना अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम से पौधे रोपने हेतु विद्यार्थियों को पौधे भी भेंट किये और विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया कि पौधे जब पेड़ बनेंगे तो हमें पर्यावरण के संतुलन में ऑक्सीजन की प्राप्ति, ग्लोबल वार्मिंग की कमी तथा तापमान की वृद्धि में कमी के साथ ही साथ प्राकृतिक सौंदर्य वातावरण की उपलब्धता होगी। इस अवसर पर संस्था प्रभारी प्राचार्य नमिता मालवीय एवं समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।

