
नर्मदापुरम / कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब निर्माण, विक्रय परिवहन संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन मेंदिनांक 05/08/2025 को वृत नर्मदापुरम ‘अ’ अंतर्गत आबकारी दल के द्वारा नर्मदापुरम शहर के सिकलिकर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 03 पेटी विदेशी मदिरा बियर, 32 पाव देशी सादा मदिरा एवं 08 विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद किये गए । इस प्रकार माह अगस्त में कुल 9 बल्क लीटर देशी मदिरा 7.2 बल्क लीटर विदेशी मदिरा 36 लीटर बियर 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 320 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत 10 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गए । कार्यवाही सहायक जिला आबकरी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में आबकारी दल के द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार, राजेश साहू, हेमंत चौकसे, के के पडरिया, हितेश बिसोरिया, सोनाली डाबर आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्गाप्रसाद मांझी, रघुवीर निमोदा , आरक्षक गणपति बोबडे, भावना यादव का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी अधिकारी श्री सागर ने बताया कि आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

