
नर्मदापुरम / हरदा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल दंडित करने हेतु रोहित सिंह पवार लकी के द्वारा अनिश्चितकालीन भू हड़ताल प्रारम्भ की गईं। रात्रि करीब 8:00 बजे नर्मदापुरम प्रशासन द्वारा 15 दिन का आश्वासन उच्च स्तरीय आदेश के बाद दिया गया। तब लकी पवार द्वारा आमरण अनशन 15 दिन के लिए स्थगित किया गया। विगत माह हरदा के लाठी चार्ज की घटना को लेकर समाजसेवी रोहित सिंह पवार और लकी द्वारा स्थानीय पीपल चौक पर भूख हड़ताल सुबह से जारी रही। शाम 8:00 बजे नर्मदा पुरम प्रशासन की तहसीलदार सुरेखा यादव एवं नायब तहसीलदार द्वारा पहले एक बार आकर रोहित को मनाया गया। परंतु रोहित ने भूख हड़ताल तोड़ने से मना कर दिया। जब प्रशासन द्वारा दोबारा उच्च स्तर पर बात करके 15 दिन का समय दिया तब जाकर और समाज के वरिष्ठ लोगों की बात मानकर रोहित द्वारा भूख हड़ताल को 15 दिन के लिए स्थगित की गई। यदि 15 दिन के बाद भी न्याय नहीं मिला तो भूख हड़ताल फिर प्रारंभ की जाएगी। करणी सेवा नगर अध्यक्ष रोहित सिंह पवार लकी ने बताया कि हरदा में जो लाठी चार्ज हुआ था उसके मुख्य आरोपी कलेक्टर हरदा एवं पुलिस अधीक्षक हरदा है, इन्हें दंडित किया जाए। इसीलिए मेरे द्वारा सुबह से ही आमरण अनशन की गई। जिससे जिसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही शहर के समाज से भी संगठन एवं आमजन भी भूख हड़ताल में शामिल होकर मेरा समर्थन किया। मैं सभी का आभारी हूं व हड़ताल में मुख्य रूप से एडवोकेट कुसुम तोमर, शेखर सिंह राजपूत माखन नगर , रोहित सिंह पवार, मोहन, मधुसूदन यादव, मीना वर्मा, एडवोकेट राजू मिश्रा, एडवोकेट मनीष तिवारी, एडवोकेट डालचंद अहिरवार, राकेश शर्मा, विलास नीले, संजीव मिश्रा, स्वदेश सैनी, नीरज केथवास, धनंजय सिंह गौतम, अरुण दीक्षित, राजकुमार पटेल, मोनू आर्यन, इमरान खान, प्रिंस आदि लोग शामिल हुए।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

