बैतूल नगर इकाई टिकारी म.प्र. क्षत्रिय कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में 147वीं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहे। जिसमें समाज के लोगों द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस दाैरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व काे जीवन में अपनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष राकेश वर्मा ने एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में म.प्र.क्षत्रिय कुर्मी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने युवाओं को आगे आने का संकल्प दिलाया । प्रदेश सचिव धीरेन्द्र वर्मा ने सरदार पटेल की कर्तव्य निष्ठा को अपने जीवन उतारने को लेकर कहा। वही जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक में जयप्रकाश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा,हरिश चौधरी उमेश वर्मा, सुशील वर्मा,त्रीलोक वर्मा,मधु वर्मा, अविनाश वर्मा, अरुण वर्मा, अनिल वर्मा एवं समस्त कुर्मी समाज के सभी वरिष्ठ गण उपस्थित रहे।

