

इटारसी / शासकीय कन्या महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा दिनांक 14 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक कराटे में ब्लैक बेल्ट धारी प्रशिक्षिका कुमारी हेनु द्वारा छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका समापन आज किया गया। छात्राओं ने इसमे वार्मअप, कोकोसूकी, ब्लॉक, मावाशिगरी, किक्स (मायागिरी, राइजिंग किक्स), आत्मरक्षा के प्रकार, हल्की स्ट्रेचिंग, सतर्कता एवं जोखिम पहचान, आत्मविश्वास से चिल्लाने का अभ्यास सीखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस आत्मरक्षा शिविर के माध्यम से जरूरत आने पर छात्रा स्वयं अपनी रक्षा कर सकती है। क्रीड़ाधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट ने बताया कि आत्मरक्षा के गुण सीखना आज के युग मे बहुत जरूर है। क्योंकि छात्राओं को किसी भी मुश्किल समय में तुरंत सही निर्णय लेने में मदद करता है। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि छात्रायें प्रशिक्षण के माध्यम से मानसिक, शारीरिक रूप से आत्मविश्वास के साथ मजबूत होगी जिससे समय आने पर वह स्वयं अपनी रक्षा कर सकती है। प्रशिक्षिका कुमारी हेनु ने छात्राओं से कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास में बृद्धि हुई है। शिविर में 40 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सफल प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओ को प्राचार्य, प्रशिक्षक एवं प्राध्यापकों द्वारा प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।

