


नर्मदापुरम / शुक्रवार को दादाजी धूनीवाले दरबार हैप्पी मैरिज गार्डन में 51वे दिन हवन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने हवन एवं भंडारे में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। महाराज शिवानंद द्वारा 51 दिन तक प्रतिदिन हवन कराया गया। जिसमें सोना, चांदी, साड़ी, चुनरी, फल, लड्डू, रसगुल्ला अन्य प्रकार की मिठाइयों से धूनीमाई का अभिषेक कराया गया। धूनी वाले बाबा दरबार के नाम से यह इस तरह का शहर में पहली बार आयोजन हुआ। भारत देश जो संत एवं ऋषियों की धरती है, जो अपने आराध्य देव के लिए तरह-तरह के अनुष्ठान करते हैं। नव दुर्गा उत्सव में भव्य मूर्ति की स्थापना के साथ 151 पंडित द्वारा लक्ष्य चंडी यज्ञ 24 घंटे लगातार पाठ के साथ होगा हवन।

