
नर्मदापुरम / आज दिनांक 31/08/2025 दिन रविवार को प्रातः 8.00 बजे नर्मदा नदी का जलस्तर सेठानी घाट पर 941.90 फ़ीट एवं तवा डेम 1164.40 फ़ीट दर्ज किया गया । तवा डेम के 3 गेट 2 फीट तक खोले गए, जिससे 10542 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदापुरम में आज प्रातः से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही और आसमान में बादल भी जोरदार आवाज के साथ कड़कड़ाते रहे।

