
सिवनी मालवा / भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने खेल मंत्री मध्यप्रदेश शासन विश्वास सारंग से की सौजन्य शिष्टाचार भेंट कर विशाल इनामी आम दंगल में शामिल होने के लिए किया आमंत्रण। भाजपा युवा नेता रोहित कुचबंदिया ने बताया कि 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को विशाल इनामी आम दंगल होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के पहलवान हिस्सा लेंगे दंगल की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। रोहित ने बताया कि इस बार दंगल में मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेश के पहलवानों की शामिल होने की संभावना है। जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र, नागपुर, नेपानगर, भुसावल, बुरहानपुर, जबलपुर, इंदौर, भिंड, मुरैना, झांसी, देवास, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, दिल्ली, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर, इटारसी, नरसिंहपुर, जिला सिवनी छिंदवाड़ा, बैतूल, चिचोली, बुधनी, विदिशा अन्य जिलों के पहलवान हिस्सा लेंगे व पूर्व में भी बड़े स्तर के पहलवान हिस्सा ले चुके हैं। इस बार भी बड़े पैमाने पर दंगल होगा। इस अवसार पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी व भाजपा नेता जितेंद्र सिंह चौहान को दंगल में शामिल होने आमंत्रण किया। मंत्री विश्वास सारंग ने दंगल में शामिल होने के लिए आश्वासन दिया है और कहा कि खेल खुद से प्रेम है युवाओं के लिए हमेशा तत्पर हूं और पहलवानी दंगल कुश्ती से मुझे बहुत प्रेम है। खुशी की बात है दंगल होना चाहिए पहलवानी जीवित रहे ओर पहलवानी के लिए युवाओं को हिस्सा लेना चाहिए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

