
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्ग दर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशुतोष मिश्र एवं एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन मे पिपरिया पुलिस ने शातिर चोर को पकडने में सफलता प्राप्त की । दिनांक 30/08/2025 को पिपरिया पुलिस टीम को विश्वशनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का एक प्लेटिना मोटर साइकिल लेकर बेचने की फिराक से शोभापुर रोड टोल टेक्स के पास घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल टीम के सूचना तस्दीक हेतु टोल टेक्स पहुंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का लड़का एक प्लेटिना मोटर साइकिल लेकर खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख शोभापुर की ओर भागने लगा। पीछा कर पकड़ कर उसका नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम सुरेन्द्र कुशवाहा पिता दौलत सिंह कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी जनकपुर थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया। जिससे प्लेटिना मोटर सायकल के कागजात मांगे जो पहले तो सुरेन्द्र द्वारा पुलिस को गुमराह किया। शंका होने पर सुरेन्द्र को मय मोटर सायकल के थाना लाकर बारीकी से पूछताछ की गई। जिसने प्लेटिना मोटर सायकल पिपरिया इतवारा बाजार पिपरिया से चोरी करना बताया और इसके अवाला बरेली, सोहागपुर, गाडरवारा, बाड़ी से भी पाँच मोटरसाइकिल चोरी करना और चोरी की हुई मोटर सायकलो को अपने विशेष स्थान पर छुपाकर रखना बताया। आरोपी सुरेन्द्र से एक प्लेटिना मोटर साइकिल काले रंग क्रमांक MP 05 NA 7458 थाने पर जप्त कर आरोपी को साथ लेकर आरोपी के अन्य मोटर सायकल छुपाने वाले स्थान पहुँचे। जहां से आरोपी द्वारा चोरी कर छुपाकर रखी HF डीलक्स, डिस्कवर, TVS, प्लेटिना एवं सुजुकी स्लिंग शाट, 05 मोटर सायकल पेश करने पर जप्त की गई। आरोपी द्वारा किया गया कृत्य धारा 35(ड),106(1) बीएनएसएस का पाया जाने से आरोपी सुरेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त शातिर मोटर सायकल चोर को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी पिपरिया गिरीश त्रिपाठी, सउनि ओमप्रकाश ठाकुर, सउनि सुशील सिंह कुशवाहा, प्र. आर. अरुण जुदेव, प्र. आर. महेन्द्र गौर, आर. शिवम् पटेल, आर. मोहसीन खान, आर. प्रतीक साहू, आर. हेमंत पटेल आर. नीलेश रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

