
नर्मदापुरम / विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम के जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे ने बताया कि होमगार्ड के जवान श्याम सिंह राजपूत को राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया । इस हेतु मंडल के सभी साथियों सहित उनका आज उनके निवास पर जाकर सम्मान किया गया। इस अवसर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम रघुवंशी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा सागर शिवहरे, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मनीष परदेशी, अजय शर्मा, पार्षद गणेश बाबरिया, चमन पूरी गोस्वामी, नेमीचंद विश्वकर्मा, बंटी यादव, संतोष बोरासी, धनराज मालवीय, चरण सिंह राठौर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

